{"_id":"58629ff14f1c1b8840eecb39","slug":"jamia-faculty-and-staff-will-benefit-from-the-five-reserved-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया : फैकल्टी व कर्मियों को मिलेगा पांच आरक्षित सीटों का लाभ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया : फैकल्टी व कर्मियों को मिलेगा पांच आरक्षित सीटों का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) प्रोग्राम में पहली बार जामिया फैकल्टी से लेकर कर्मियों के बच्चों को पांच आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा। क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2017-18 के दाखिले में सामान्य, मुस्लिम, मुस्लिम ओबीसी/एसटी, मुस्लिम महिला के अलावा जामिया इंटरनल आरक्षण भी लागू रहेगा। खास बात है कि जेईई मेन की परीक्षा के अलावा छात्रों को जामिया का ऑनलाइन दाखिला आवेदन भी भरना होगा। जामिया में दाखिला विंडो ओपन हो चुकी है, यह 3 मार्च तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, बीटेक और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में जेईई मेन की परीक्षा के आधार पर ही दाखिले होंगे। बीटेक में दाखिला लेने वालों को जेईई मेन की परीक्षा भाग एक और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए जेईई मेन की परीक्षा भाग दो पास करना भी अनिवार्य है। पांच सौ रुपये की दाखिला फीस के साथ आवेदन पत्र भरने के दौरान छात्रों को ऑनलाइन आरक्षण वर्ग की डिटेल भी भरनी होगी।
विज्ञापन
हालांकि, जम्मू कश्मीर और कश्मीरी विस्थापित छात्रों के लिए आरक्षण की जानकारी बाद में अपलोड की जाएगी। जिन छात्रों ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं कक्षा 55 फीसदी अंकों के साथ वर्ष 2015, 2016 में पास या फिर वर्ष 2017 की परीक्षा दी होगी वे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन के दौरान आवदेक की उम्र 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन ने छात्रों के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया समेत अन्य दिक्कतों के लिए हेल्प डेस्क भी गठित कर दिया है। छात्र एडमिशन 2017ऐटजेएमआईडॉटएसीडॉटइन पर ईमेल भेजने के साथ 9836219994, 9836289994 और 9836319994 पर सोमवार से शुक्रवार को ऑफिस समय के दौरान फोन कर मदद मांग सकते हैं।