{"_id":"577940bc4f1c1b6e697f9c3a","slug":"jamia-begin-applying-for-vocational-courses-the-process-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानिए प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानिए प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के तहत जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज, मेडिकल इलेक्ट्रो फिजीओलॉजी, सोलर एनर्जी विषय में बैचलर ऑफ वोकेशनल और रेफ्रीजरेशन व एयरकंडिशनिंग में डिप्लोमा में दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
जामिया में पहली बार शुरू हो रहे बैचलर ऑफ वोकेशनल और डिप्लोमा में ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भेजने के लिए छात्रों के पास 15 जुलाई शाम 5 बजे तक का समय है।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, इन सभी बैचलर इन वोकेशनल और डिप्लोमा में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्रों को आवेदन पत्र के साथ अपने 10 वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट भी अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
हालांकि सर्टिफिकेट अपलोड करने से पहले उन्हें स्वयं सत्यापित (सेल्फ अटेस्टिड) करना अनिवार्य है। सीट मैरिट के आधार पर मिलेगी। बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स सोलर एनर्जी में चयनित छात्रों की पहली सूची 25 जुलाई को जारी होगी।