फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia 12 students gets 5 lakh campus placement at home during lockdown

जामिया के 12 छात्रों का घर बैठे हुआ कैंपस प्लेसमेंट, वर्क फ्रॉम होम में 3 लाख, बाद में 5 लाख का पैकेज

Sat, 30 May 2020 02:16 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
jamia 12 students gets 5 lakh campus placement at home during lockdown
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कोविड-19 लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन प्लेसमेंट में नौकरियों का खुला पिटारा

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते एक ओर लोगों की नौकरियां जा रही हैं। ऐसे में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन प्लेसमेंट में नौकरी और इंटर्नशिप का ऑफर लेटर मिला है। विश्वविद्यालय के 12 छात्रों को ऑफर लेटर मिल गया है। इसमें वर्क फ्राम होम में तीन लाख रुपये और ऑफिस खुलने पर यह पैकेज पांच लाख रुपये सालाना हो जाएगा।
विज्ञापन


जामिया के 257 छात्रों को पहले ही ऑफर लेटर मिल चुके हैं। इसके तहत वे घर से काम भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि अभी तक इन छात्रों को डिग्री नहीं मिली है। जुलाई में इनकी फाइनल ईयर की परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने लॉकडाउन में घर बैठे नौकरी पाने वाले छात्रों और यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट हेड प्रो. रेहान खान सूरी को बधाई दी है। प्रो. सूरी के मुताबिक, 15 मई से ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट राउंड शुरू हुआ है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के दो सौ छात्रों ने भाग लिया है। इसमें से 12 को पहले राउंड में ऑफर लेटर मिल गया है। जबकि अन्य के रिजल्ट का इंतजार है।

प्रो. सूरी के मुताबिक, बीवाईजेयूएस कंपनी ने एमबीए प्रोग्राम के पांच छात्रों को चुना है। इसमें अंकुर ठाकुर, रेयान हसन, उमर मुफ्ती, उजैर सिदद्की व तबिश रेहमान शामिल है। रॉग कम्यूनिकेशन ने एमए डेवलेपमेंट कम्यूनिकेशन के भारत शर्मा को चुना है। इसके अलावा हायरटेक ने एमबीए के तीन छात्र तान्या शर्मा, लइबा  हैदर व फरिहा खान को इंटर्नशिप में चयन किया है। वहीं, स्नातक प्रोग्राम के 21 छात्रों को एनआईआईटी लिमिटेड समेत अन्य कंपनी द्वारा चयन किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed