{"_id":"58b9a0884f1c1bbd568358d7","slug":"jamia-11-march-can-apply-for-pg-and-diploma-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamia : 11 मार्च तक पीजी और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Jamia : 11 मार्च तक पीजी और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए कर सकते हैं आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
jamia millia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री व डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिला के लिए आवेदन करने की तिथि 11 मार्च तक बढ़ा दी है। छात्र 10-15 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
जामिया के कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, देश के कई राज्यों में चुनाव की तैयारियों के चलते कई छात्र आवेदन से चूक गए थे। उन्हीं की मांग पर आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ाई गई।
विज्ञापन
अब छात्रों को एक हफ्ते तक अधिक मौका दिया जा रहा है। छात्रों को पहली बार विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के साथ होटल मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म में बीए ऑनर्स की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मास्टर डिग्री प्रोग्राम में वेस्ट एशियन स्ट्डीज में इंटरनेशनल रिलेशन, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, एलएलएम एग्जीक्यूटिव कोर्स भी हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स व डिप्लोमा दो साल के होंगे।
जबकि, ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम चार वर्षीय होगा। वहीं, छात्रों को ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया समेत अन्य दिक्कतों के लिए हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। छात्र एडमिशन 2017@jmi.ac.in पर ईमेल भेजने के साथ 9836219994, 9836289994 और 9836319994 पर सोमवार से शुक्रवार को ऑफिस समय के दौरान फोन कर मदद मांग सकते हैं।