{"_id":"5963a1a64f1c1b00708b49bf","slug":"iti-will-start-in-badalpur-from-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से बादलपुर आईटीआई होगी शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सितंबर से बादलपुर आईटीआई होगी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को लखनऊ में राज्यमंत्री सुरेश पासी से दादरी विधायक तेजपाल नागर और बादलपुर प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने मुलाकात की। जिसमें गांव में कई सालों से तैयार आईटीआई को शुरू कराने की मांग की गई। राज्यमंत्री ने सितंबर माह तक शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि बादलपुर गांव में आईटीआई का भवन कई साल से तैयार है। लेकिन उसको शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए सोमवार को ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह नागर के साथ लखनऊ जाकर राज्यमंत्री सुरेश पासी से मिले।
विज्ञापन
आईटीआई की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। बादलपुर में तैयार आईटीआई भवन को चालू किया जाना है। जिससे क्षेत्र के बच्चों को रोजगार प्राप्त होने में मदद मिल सके। राज्यमंत्री ने तुरंत मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि सितंबर 2017 में बादलपुर की आईटीआई को चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
