{"_id":"597732544f1c1ba2498b48e6","slug":"iti-first-cut-off-list-issued-admissions-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की पहली कटऑफ जारी, दाखिले की दौड़ शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई की पहली कटऑफ जारी, दाखिले की दौड़ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी होने के साथ दाखिले की दौड़ शुरू हो गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन के लिए पहुंचे। नोटिस बोर्ड पर नाम देखने के लिए खासी मारामारी रही।
विज्ञापन
सुबह 9 बजे से विद्यार्थी आवेदन के लिए पहुंच गए। आईटीआई के अलग अलग ट्रेड में दाखिले के लिए प्रबंधन ने अलग अलग शिक्षकों को नियुक्त किया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। पहली कटऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया 28 जुलाई शाम चार बजे तक चलेगी, उसके बाद दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को जारी होने वाली कटऑफ के दाखिले मंगलवार से शुरू हुए। जिन विद्यार्थियों को अपना नाम आने की पूरी उम्मीद थी, वह पहले से प्रिंट आउट एवं मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचे। नाम आते ही विद्यार्थियों ने अपना दाखिला पक्का कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए है। उल्लेखनीय है कि जिले की एनआईटी फरीदाबाद, फतेहपुर बिल्लौच, पाली, ओल्ड फरीदाबाद, महिला आईटीआई फरीदाबाद, उंचा गांव आईटीआइ समेत चार अन्य आईटीआई में दाखिले के लिए साढे आठ हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
पहली कटऑफ की 20 प्रतिशत सीट भरी
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ पहले ही दिन 20 प्रतिशत सीट भर गई है। बृहस्पतिवार तक यह आंकडा 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। सबसे अधिक मांग विद्यार्थियो़ं की इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की है। जिसमें सबसे अधिक आवेदन किए है। आईटीआई द्वारा आयु सीमा में छूट एवं लड़कियों के लिए नि:शुल्क बस पास की व्यवस्था किए जाने से आवेदन की संख्या बढ़ी है।
आईटीआई के नोटिस बोर्ड पर कटऑफ को चस्पा कर दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 जुलाई तक दाखिले लिए जाएंगे।-गजेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, एनआईटी नंबर पांच