फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ITI centres going to establish a call center for students help

आईटीआई में दाखिला की समस्या दूर करेगा कॉल सेंटर

Fri, 07 Jul 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 07 Jul 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
ITI centres going to establish a call center for students help
students

प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला से संबंधित समस्या कॉल सेंटर दूरेगा। एक कॉल पर सभी सवालों के जवाब छात्रों को मिलेगा। करियर काउंसलिंग से लेकर प्रदेश के आईटीआई में मौजूद कोर्स और उसमें करियर की संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञ सलाह देंगे। जिससे अब छात्रों को किसी तरह की जानकारी के लिए शिक्षकों के इर्द-गिर्द चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


इस सत्र से प्रदेश के आईटीआई में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आईटीआई करने वाले अधिकतर छात्र ग्रामीण परिवेश और ग्रामीण इलाके से आते है। जिससे ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन


विभाग की ओर से चार टोल फ्री नंबर (0172-4373355/6/7/8/9) भी जारी किया गया है। विभाग की ओर से 30 लाइन लिए गए हैं। जिस पर सुबह 10 से शाम 05 बजे तक काउंसिलिंग और अन्य जानकारी मिलेगी। अगर ऑनलाइन आवेदन में किसी छात्र को कोई दिक्कत है तो वह कॉल सेंटर में कॉल कर जानकारी ले सकता है। साथ ही किसी तरह की शिकायत भी वहां दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में बनेगी हेल्प डेस्क
ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश के सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क बनेंगे। जहां विभाग की ओर से कंप्यूटर और शिक्षक दोनों उपलब्ध रहेंगे। छात्र आईटीआई में आकर मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश के सभी आईटीआई से अपने यहां मौजूद कंप्यूटर की संख्या, शिक्षक और स्थान का ब्यौरा मांगा है। ताकि दाखिला के वक्त किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। सेक्टर-14 स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य रविंद्र का कहना है कि इसके लिए कमेटी बना दी गई है। छात्रों को सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed