फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   issue instructions for the entrance examinations of DU

डीयू की प्रवेश परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी

Sat, 18 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
issue instructions for the entrance examinations of DU
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए यूजी-पीजी, एमफिल, पीएचडी स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 19 जून से 23 जून के बीच होने वाली इन परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशासन ने एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र व एक फोटोग्राफ सेंटर पर ले जाना अनिवार्य किया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन परीक्षार्थियों को राइटर की जरूरत हैं उन्हेें परीक्षा सेंटर पर मूल विकलांगता प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि छात्रों को परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को संभालकर रखना होगा। दाखिले के समय इस एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। परीक्षा के लिए छात्रों को केवल ब्लैक व ब्लू बॉल पैन का ही इस्तेमाल करना होगा। छात्र पेंसिल व पॉयलट पैन, फाउंटेन पैन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेंटर के अंदर खाने-पीने का सामान भी नहीं ले जाया जा सकेगा। दो-दो घंटे की समयावधि में होने वाली यह परीक्षाएं, सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 व 2 से 4 बजे तक आयोजित होंगी। इसके लिए प्रशासन ने सेंटरों पर समय से पहुंचने की सलाह दी है। मालूम हो कि पहली बार यह प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली के अलावा जम्मू, कोलकाता, नागपुर, वाराणसी व बंगलूरू में भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed