{"_id":"57e52f624f1c1b462fa82121","slug":"ipu-s-second-bsc-nursing-counseling-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में बीएससी नर्सिंग की दूसरी काउंसिलिंग आज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू में बीएससी नर्सिंग की दूसरी काउंसिलिंग आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग की दूसरी काउंसिलिंग शनिवार (24 सितंबर) को आयोजित होगी। इस काउंसिलिंग में पहली काउंसिलिंग में दाखिला ले चुके उम्मीदवारों को संस्थान बदलने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
हालांकि, इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। पूर्ण रूप से इस ऑफलाइन काउंसिलिंग के संबंध में आईपीयू प्रशासन ने अपनी वेबसाइट www.ipu.ac.in पर जानकारी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
आईपीयू प्रवक्ता नलिनी रंजन के मुताबिक, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग के अनुसार काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल, कॉलेज (संस्थान) का नाम, सीटों की संख्या, वार्षिक फीस, काउंसिलिंग के समय जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आरक्षण नीति, दाखिले के लिए शैक्षणिक योग्यता के संबंध में जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
आईपीयू के अन्य कोर्सेज की काउंसिलिंग फीस की तरह एक हजार रुपये काउंसिलिंग फीस का भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा। पहली काउंसिलिंग में जो उम्मीदवार दाखिला ले चुके हैं उन्हें इस काउंसिलिंग में अपना संस्थान बदलने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके लिए उम्मीदवारों को आईपीयू रजिस्ट्रार के नाम डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। बीएससी ऑनर्स नर्सिंग प्रोग्राम केवल अविवाहित महिलाओं के लिए है।
उल्लेखनीय है कि यह प्रोग्राम कॉलेज ऑफ नर्सिंग वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग अस्पताल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएल अस्पताल, लक्ष्मीबाई बतरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग व सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उपलब्ध है।