{"_id":"5f070a6b8ebc3e63a81dc4c1","slug":"ipu-mba-counselling-registration-starts-from-15-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में एमबीए की काउंसलिंग के लिए 15 जुलाई से पंजीकरण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू में एमबीए की काउंसलिंग के लिए 15 जुलाई से पंजीकरण
Thu, 09 Jul 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
ipu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एमबीए के दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग केलिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 15 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
कैट स्कोर केआधार पर एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के लिए यह पंजीकरण प्रक्रिया है। प्रशासन की ओर से काउंसलिंग को लेकर विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर 10 जुलाई को अपलोड की जाएगी। ऐसे में आईपीयू ने छात्रों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईपीयू में एमबीए प्रोग्राम में कैट स्कोर व सीईटी सीमैट स्कोर के आधार पर दाखिला होता है। कैट स्कोर के आधार पर दाखिला लेने वालों केलिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 मई को समाप्त हो गई थी जिसके बाद अब उनके लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की शुरुआत की जा रही है। जबकि एमबीए में सीईटी व सीमैट केस्कोर के माध्यम से आवेदन करने केलिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन