{"_id":"580e1cc34f1c1bba3cbc19dc","slug":"ipu-counseling-bpt-baslp-and-bsp-student-will-get-the-chance-to-take-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में काउंसलिंग आज, बीपीटी, बीएएसएलपी, व बीएससी (एमएलटी) में दाखिला ले चुके छात्रों को अवसर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू में काउंसलिंग आज, बीपीटी, बीएएसएलपी, व बीएससी (एमएलटी) में दाखिला ले चुके छात्रों को अवसर
Delhi
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में बैचलर ऑफ आर्युवेदिक मेडिकल साइंस(बीएएमएस) व बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिकल साइंस(बीएचएमएस) की काउंसलिंग मंगलवार(25 अक्तूबर) को होने जा रही है। इन कोर्सेज की काउंसलिंग के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण अब तक काउंसलिंग शुरु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
इस काउंसलिंग में उन छात्रों को भी अवसर मिलेगा जो बीपीटी, बीएएसएलपी व बीएससी (एमएलटी) में दाखिला ले चुके हैं। हालांकि इसकेलिए उन्हें अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू प्रवक्त नलिनी रंजन के मुताबिक बीएचएमएस व बीएएमएस की काउंसलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन
जहां बीएचएमएस कोर्स डॉ. बीआर सर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 49 सीटों के साथ उपलब्ध है। जबकि बीएएमएस कोर्स चौधरी ब्रहमप्रकाश आर्युवेदिक चरक संस्थान में उपलब्ध है। इस कोर्स की संस्थान में 91 सीटें हैं। इन दोनों कोर्सेज की काउंसलिंग के छात्रों को फीस के रुप में एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
आईपीयू प्रशासन की ओर से काउंसलिंग, सीटों, वार्षिक फी,, दस्तावेज, आरक्षण नीति, दाखिले के लिए योग्यता व अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन ने छात्रों को आईपीयू की वेबसाइट(www.ipu.ac.in ) देखने की सलाह दी है।
प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो छात्र बीपीटी, बीएएसएलपी, व बीएससी(एमएलटी) में दाखिला ले चुके हैं। वह भी इन दोनों कोर्सेज की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इसकेलिए उन्हें अतिरिक्त पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा।