फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU BSc Nursing counseling will be from 10

आईपीयू : 10 से होगी बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग 

Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
IPU BSc Nursing counseling will be from 10
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) बीएसी नर्सिंग कोर्स के लिए पहले दौर की ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 10 सितंबर से द्वारका कैंपस में  होगी। 

विज्ञापन


आईपीयू का बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम कॉलेज ऑफ नर्सिंग वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग अस्पताल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएल अस्पताल, लक्ष्मी बाई बतरा कॉलेज ऑफ नर्सिग व सेंट स्टीफंस अस्पताल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उपलब्ध है। 
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल व आरएमएल अस्पताल में कोर्स के लिए 50-50 सीटें हैं, जबकि लक्ष्मी बाई बतरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 55 व सेंट स्टीफंस में 51 सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्र को 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। यह नॉन रिफंडेबल है। आईपीयू के सीईटी में सफल उम्मीदवार जो कि इस कोर्स में दाखिला चाहते हैं, उन्हें प्रशासन ने आईपीयू की वेबसाइट लगातार देखने की सलाह दी है।


अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें
विस्तृत काउंसलिंग प्रक्रिया, वार्षिक फीस, दस्तावेजों, आरक्षण नीति, दाखिले के लिए योग्यता, पहली काउंसलिंग के बाद दाखिला रद्द कराने के संबंध में जानकारी आईपीयू ने वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed