{"_id":"57f14f894f1c1bd31c5748d1","slug":"ipu-6-vacant-seats-admissions-october-10-will-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : 6 से खाली सीटों पर दाखिले, 10 अक्तूबर को आएगी मेरिट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू : 6 से खाली सीटों पर दाखिले, 10 अक्तूबर को आएगी मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीयू में ओपन ऑफ लाइन काउंसलिंग के बाद भी कुछ कोर्स की सीटें खाली हैं। अब इन सीटों को कॉलेज स्तर पर भरा जाएगा। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सीटों को भरने के लिए तीन अक्तूबर तक कॉलेज स्तर पर एक दाखिला कमेटी बनेगी। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन का एक पर्यवेक्षक होगा। मंगलवार को इन खाली सीटों के जानकारी के संबंध में अखबारों में विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद छह अक्तूबर से छात्र इन सीटों के लिए संबंधित कॉलेज व संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद दस अक्तूबर को कॉलेज व संस्थान अपने नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर छात्रों के लिए मेरिट लिस्ट लगाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि मेरिट में चयनित छात्रों के लिए 13 अक्तूबर को काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। छात्रों को इसका ध्यान रखना होगा कि जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला है, वह ही दाखिले के योग्य होंगे।
ऑफ लाइन काउंसिलिंग के आधार पर पहले दाखिला ले चुके छात्र इन सीटों पर दाखिले के योग्य नहीं होंगे। खाली सीटों व कोर्स के संबंध में जानकारी आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
यहां हैं ये सीटें खाली
वसंत कुंज स्थित आईएसआईसी इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंस में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी, कॉडियों पॉलीम्यूनरी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी अक्यूपेशनल थेरेपी (न्यूरोलोजी), कालका जी स्थित बनारसी दास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी न्यूरोलोजी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स।