फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ip university asks disputed question related cow slaughter delhi government order probe

देश के नामी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पूछा गोकशी से जुड़ा विवादित सवाल, जांच करेगी दिल्ली सरकार

Wed, 12 Dec 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
ip university asks disputed question related cow slaughter delhi government order probe
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) की सेमेस्टर परीक्षा में गोकशी से जुड़े धर्म आधारित विवादित प्रश्न पूछे जाने को दिल्ली सरकार ने गंभीरता से लिया है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, आईपीयू प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


आईपीयू की एलएलबी की तीसरे सेमेस्टर की लॉ ऑफ क्राइम-1 पेपर की परीक्षा 7 दिसंबर को हुई थी। इस परीक्षा में एक विवादित सवाल आया, जिसमें छात्रों से पूछा गया कि एक मुस्लिम युवक अहमद बाजार में रोहित, तुषार व अन्य हिंदू लड़कों के सामने गोकशी करता है, उसका यह कृत्य क्या अपराध है।
विज्ञापन


इस विवादित प्रश्न के पूछे जाने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आईपीयू से संबद्ध नरेला स्थित लॉ स्कूल की एलएलबी की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बेहद आपत्तिजनक प्रश्न पूछा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यह गंभीर मामला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता'

उन्होंने कहा कि एलएलबी परीक्षा के लिए सांप्रदायिक रंग के साथ इस तरह का सवाल कैसे बनाया जा सकता है। यह गंभीर मामला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव को मामले की जांच के लिए कहा है और पांच दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, दूसरी ओर आईपीयू के परीक्षा नियंत्रक(ऑपरेशन) ने प्रश्न पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed