{"_id":"5a1455444f1c1b59678bd445","slug":"investigation-on-school-for-increment-in-school-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी पर स्कूल की चल रही जांच","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फीस बढ़ोतरी पर स्कूल की चल रही जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के एक निजी स्कूल द्वारा तय अनुपात से अधिक फीस बढ़ाने की जांच की जा रही है। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी मंगलवार को हाईकोर्ट में एक याचिका के जवाब में दी। स्कूल में करीब 600 छात्रों के माता-पिता ने याचिका दायर गलत तरीके से फीस बढ़ाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल व दीपा शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता ने कहा कि गलत तरीके से फीस बढ़ोतरी की पड़ताल चल रही है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से विस्तृत रिपोर्ट अभिभावकों को छह सप्ताह में दे दी जाएगी। खंडपीठ ने याचिका का निबटारा करते हुए कहा कि अगर शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट से अभिभावक संतुष्ट नहीं होते तो दोबारा कोर्ट आ सकते हैं।
विज्ञापन
पेश मामले में अभिभावकों ने अधिवक्ता आरबी अरोड़ा के जरिये याचिका दायर कर ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 स्थित निजी स्कूल के वित्तीय वर्ष 2011 से अब तक की अवधि के खातों की ऑडिट करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना था कि निजी स्कूल ट्यूशन, विकास व बढ़ोतरी के मद में कानूनी रूप से तय फीस से ज्यादा वसूल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय की अनुमति के बिना ही हर साल यह फीस वसूल रहा है।
प्रधानमंत्री को भी शिकायत
इस मामले में अभिाभवकों ने प्रधानमंत्री को भी शिकायत की थी। याचिका में कहा गया कि स्कूल हर साल किताबों व वर्दी के नाम पर भी 1500 से 1700 रुपये वसूल रहा है।