{"_id":"583f23734f1c1b2616de5372","slug":"investigating-began-to-enrollment-fraud-of-aktu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू में नामांकन फर्जीवाड़े की जांच शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू में नामांकन फर्जीवाड़े की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
सार
छात्रों और कॉलेजों की उड़ी नींद
अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकेटीयू में नामांकन का फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेज और छात्रों की बुधवार से कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इससे कॉलेजों और छात्रों में दहशत का माहौल है। दरअसल, पिछले दिनों एकेटीयू के कुछ छात्र-छात्राओं ने नामांकन का फर्जीवाड़ा करते हुए फेल होने के बावजूद दूसरे कॉलेजों से अगली कक्षाओं में दाखिले ले लिए थे।
विज्ञापन
जबकि कुछ छात्रों ने एक कॉलेज बदलकर दूसरे कॉलेज से नामांकन करा दिया था। जांच में इस तरह के 498 छात्र-छात्राओं के नाम सामने आए थे। अमर उजाला ने इस समाचार को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद एकेटीयू ने मामले का संज्ञान लिया और प्रकरण का खुलासा करने के लिए जांच कमेटी बना दी। बुधवार से कमेटी के लोगों ने सभी 498 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का फिर से निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जो शेष नामांकन हैं उनकी भी जांच होगी। एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि जांच कमेटी से जल्द से जल्द रिजल्ट मांगा गया है, ताकि ऐसे कॉलेज और छात्रों पर कार्रवाई की जा सके।