{"_id":"5766d5614f1c1bd54511b948","slug":"interview-today-in-st-stephen-5-percentage-points-will-test","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेंट स्टीफंस कॉलेज में आज से साक्षात्कार, टेस्ट में मिलेंगे 5 फीसदी अंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट स्टीफंस कॉलेज में आज से साक्षात्कार, टेस्ट में मिलेंगे 5 फीसदी अंक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में कट ऑफ के बाद आज (सोमवार) से साक्षात्कार और टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार साक्षात्कार के साथ ऐप्टीट्यूड टेस्ट भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इस बार कॉलेज में 11 पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले होंगे। सभी पाठ्यक्रम में 410 सीटों के लिए 23,500 आवेदन आए हैं। आवेदकों को बारहवीं के अंक के आधार पर 85 फीसदी अंक, ऐप्टीट्यूड टेस्ट के पांच फीसदी व साक्षात्कार के लिए दस फीसदी अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज में साक्षात्कार से पहले 30 मिनिट की लिखित परीक्षा भी होगी। यह परीक्षा सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होगी। उसके आधार पर ही दाखिला पाने वालों छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन