फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   interview process for non-academic positions in DU

डीयू में गैर शैक्षिक पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया

Mon, 05 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:53 AM IST
सार

सिर्फ लिखित परीक्षा में वरीयता पर रहने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
interview process for non-academic positions in DU
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन ने अब गैर शैक्षिक पदों की भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा के बाद होने वाली साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। इस आदेश के जारी होने के साथ डीयू में समूह सी, डी और बी के लिए भर्ती प्रक्रिया जिसमें साक्षात्कार चल रहे थे, उसे रोक दिया है।

विज्ञापन


अब इसकी भर्तियां लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। बता दें कि दिसंबर, 2016 से पूर्व डीयू में लिखित परीक्षा के पश्चात साक्षात्कार के तहत चयन का प्रावधान था, लेकिन अब उसमें भारत सरकार के आदेश का पालन करते हुए केवल वरीयता के आधार पर नियुक्ति होंगी।
विज्ञापन


समूह सी, डी एवं बी के अराजपत्रित पदों व समकक्ष सभी पदों पर साक्षात्कार को समाप्त कर दिया गया है। विद्वत परिषद के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन के मुताबिक, डीयू के गैर शैक्षिक कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया के संबंध में लिया गया यह निर्णय सराहनीय व स्वागत योग्य है। इस निर्णय से ऐसे अभ्यर्थियों जो की मेहनत करके परीक्षा में तो अच्छे अंक प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन सिफारिश के अभाव में नियुक्त होने से वंचित रह जाते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed