{"_id":"581d56c74f1c1b903b435cce","slug":"inter-school-athletics-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल एथलेटिक्स का आगाज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंटर स्कूल एथलेटिक्स का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Nov 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में जिले के 17 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल गुलशन दीवान ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। समारोह में रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एरोबिक्स व योग के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने स्कूल के झंडे के साथ मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। रोटरी पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी हर्षिता व वरुण गौर ने एथलेटिक मीट की मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पहले दिन अंडर-19 की लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में बाल भारती स्कूल की तनु प्रथम, रोटरी पब्लिक स्कूल की वर्षा ढल व मोनिका यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-15 की 800 मीटर दौड़ में ज्योति एयर फोर्स स्कूल ने पहला, इशिका सहरावत ने दूसरा और रोटरी पब्लिक स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।