फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   induction ceremony will be held on 1st april in gurugram

सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल को होगा प्रवेश उत्सव

Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
induction ceremony will be held on 1st april in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत प्रवेश उत्सव के साथ होगी। छात्र स्कूल छोड़कर नहीं जाए, इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दाखिला अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। पहले यह 24 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने विधिवत रूप से प्रवेशोत्सव करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों को शिक्षक शिक्षा का महत्व समझाने के साथ उनका दाखिला कराएंगे। अभिभावकों के साथ अध्यापकों को बैठक करनी होगी। अधिक से अधिक विद्यार्थियों का कैसे दाखिला हो सके, इसके लिए स्कूल मुखिया व स्टाफ के सदस्यों को प्रचार प्रसार करना होगा। अन्यथा स्कूल मुखिया पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी जिला अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर आदेश दिया है कि 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। उसी दिन ही अध्यापक व अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 1 अप्रैल को सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा और दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का चंदन लगाकर स्वागत करना होगा। 2 अप्रैल से हर हाल में कक्षाएं लगनी शुरू हो जानी चाहिए। 


इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलस्वाल ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों को आदेश दे दिए है कि वे 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव मनाएं। 31 मार्च को उन्हें परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ अध्यापक अभिभावकों की बैठक का आयोजन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed