{"_id":"5f37c44f8ebc3e3cb57dcf1a","slug":"indraprastha-institute-of-information-technology-delhi-btech-student-gets-1-crore-54-lakh-rupees-package-job-in-campus-placement-during-covid-19-pandemic-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 में के दौर में भी IIIT दिल्ली के छात्र को कैंपस प्लेसमेंट में मिला 1.54 करोड़ के पैकेज का ऑफर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोविड-19 में के दौर में भी IIIT दिल्ली के छात्र को कैंपस प्लेसमेंट में मिला 1.54 करोड़ के पैकेज का ऑफर
Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM IST
सार
- बीटेक और एमेटक में 703 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में देशी-विदेशी आईटी कंपनियों ने किया चयन
विज्ञापन
IIIT Delhi
विस्तार
कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार से नौकरियों पर संकट है। इसी बीच आईआईआईटी दिल्ली के कैंपस प्लेसमेंट 2020 में बीटेक छात्र को 1.54 करोड़ 79 हजार रुपये का ऑफर लेटर मिला है। विदेशी आईटी कंपनी ने यह ऑफर लेटर दिया है। जबकि भारत के लिए यह 43.31 लाख है।
विज्ञापन
वहीं, एमटेेक में 36 लाख रुपये का ऑफर लेटर मिला है। प्लेसमेंट में बीटेक और एमटेक में कुल 703 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें 410 फुल टाइम और 293 इंटर्नशिप का ऑफर शामिल हैं। इसमें से 408 भारत और दो विदेश के लिए ऑफर लेटर मिले हैं।
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी दिल्ली) के छात्रों को दुनिया की कुछ प्रमुख आईटी कंपनियों ने आकर्षक नौकरियों की पेशकश की है। कैंपस प्लेसमेंट में 105 कंपनियों से अधिक ने भाग लिया। इसमें 114 छात्रों को फुल टाइम में छह लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये सालाना का सीटीसी ऑफर हुआ है। इसके अलावा 296 छात्रों को फुल टाइम में दस लाख रुपये सालाना का सीटीसी मिला है।
विज्ञापन
बीटेक के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में सौ फीसदी, ईसीई में 91.89फीसदी, सीएमएएम में सौ फीसदी प्लेसमेंट रहा है। जबकि एमटेक में सीएसई में 96.58 फीसदी, ईसीई में 81.43 फीसदी और सीबी में यह आंकड़ा 61.44 फीसदी रहा है।