फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indian universities to celebrate black day today as 7 pay commission recommendation is not implied

शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा ब्लैक डे

Tue, 05 Sep 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Sep 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
indian universities to celebrate black day today as 7 pay commission recommendation is not implied

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के विरोध में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक ब्लैक डे मनाएंगे। ब्लैक डे मनाने के साथ-साथ वे दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना देते हुए संसद तक विरोध मार्च करते हुए गिरफ्तारी देंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन ने विरोध की काल को तीन सौ विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने सहयोग देने की बात कही है। जबकि कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, समाजवादी पार्टी के साथ -साथ बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी इस विरोध कॉल के तहत जंतर-मंतर में पहुंचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव अरुण कुमार के मुताबिक, केंद्र सरकार के समक्ष कई बार सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने और छठें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि महीनों बीतने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। यूजीसी की कमेटी ने बहुत पहले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंप दी थी। हालांकि कैबिनेट स्तर पर इस मामले पर कोई राहत अभी कोई राहत नहीं मिल पायी है।


इसीलिए शिक्षक अब विरोध जताने जा रहे हैं। इसी के तहत अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर ब्लैक डे मनाया जा रहा है। जंतर-मंतर पर विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे, जबकि कैंपस में अन्य शिक्षक विरोध के तहत कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed