{"_id":"588cb4194f1c1b165dcf4cdf","slug":"india-west-indies-match-will-be-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक बाद होगा नाहर सिंह स्टेडियम में इंडिया-वेस्टइंडीज मुकाबला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक दशक बाद होगा नाहर सिंह स्टेडियम में इंडिया-वेस्टइंडीज मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
nahar singh stadium, faridabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पहचान कहे जाने वाले फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में दशक बाद बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 31 जनवरी को स्टेडियम में टी 20 ब्लाइंड वर्ल्डकप टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस मैच को देखने के लिए दर्शकों को कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा।
विज्ञापन
ब्लाइंड वल्र्डकप के आयोजकों ने 10 हजार से अधिक दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 जनवरी को दिल्ली में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसके बाद 31 जनवरी को लीग का पहला मैच फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
यहां इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे, जबकि शाम के समय विजेता टीम व मैन ऑफ द मैन को ट्रॉफी देने के लिए राज्य के खेल मंत्री अनिल विज खुद मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। फरीदाबाद की स्लैज हैमर फाउंडेशन इस मैच का आयोजन करा रही हैं। लंबे समय बाद स्टेडियम में मैच के आयोजन की तैयारियों को देखते हुए पिच को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दर्शक दीर्घा में बैठने का बंदोबस्त सही तरीके से किया जा रहा है। स्लैज हैमर फाउंडेशन के चेयरमैन प्रदीप मोहंती ने बताया कि मैच का प्रसारण दूरदर्शन पर लाइव होगा। फरीदाबाद में लंबे समय बाद इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
स्लैज हैमर ने अपने कर्मचारियों को बेहतर क्रिकेटर के तौर पर तैयार किया है। कंपनी की टीम देश और विदेश में कई मैच खेल चुकी है। ऐसे में मेरे लिए ब्लाइंड टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराना अहम होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच के जरिए नाहर सिंह स्टेडियम की खोई पहचान को वापस लाने का पहला प्रयास होगा।
-प्रदीप मोहंती, चेयरमैन-स्लेजहैमर फाउंडेशन