{"_id":"59b4cbc54f1c1beb7f8b588b","slug":"increased-votes-on-all-four-seats-of-left-unity-in-jnu-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU छात्रसंघ चुनाव : लाल दुर्ग में लेफ्ट यूनिटी की चारों सीटों पर बढ़त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JNU छात्रसंघ चुनाव : लाल दुर्ग में लेफ्ट यूनिटी की चारों सीटों पर बढ़त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आइसा, एसएफआई और डीएसएफ के संयुक्त गठबंधन लेफ्ट यूनिटी देर रात तक चारों सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। अंतिम दौर की 400 वोटों की गिनती खबर लिखे जाने तक शेष थी।
विज्ञापन
लेफ्ट यूनिटी की गीता कुमारी ने अध्यक्ष, सिमोन जोया खान ने उपाध्यक्ष, दुग्गिराला श्रीकृष्ण ने महासचिव तो शुभांशु सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर अपने प्रतिद्वद्वियों से बढ़त बना रखी थी। मतगणना के शुरुआती रुझान में काउंसलर्स पद में एबीवीपी को बढ़त मिल रही थी। हालांकि सेंट्रल पैनल में लेफ्ट यूनिटी आगे बढ़ गई। जबकि एबीवीपी और बापसा के बीच सेकेंड रनर अप के लिए मशक्कत होती रही।
विज्ञापन
जेएनयू कैंपस में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 58.69 फीसदी मतदान हुआ था, जिसकी रात से ही मतगणना शुरू हो गई थी। शनिवार देर रात तक चली मतगणना में वर्ष 2016 की तर्ज पर ही लेफ्ट यूनिटी ने सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि लेफ्ट यूनिटी को एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर बराबर टक्कर दी।
विज्ञापन