{"_id":"57a9fd254f1c1be15bee447c","slug":"in-the-case-of-written-and-online-examination-center-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित व ऑनलाइन परीक्षा के मामले में केंद्र से जवाब तलब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लिखित व ऑनलाइन परीक्षा के मामले में केंद्र से जवाब तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को लिखित व ऑनलाइन दोनों प्रणाली से लेने का निर्देश देने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने गिरिराज सिंह व अशोक कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन
याची की मांग है कि परीक्षार्थियों के पास दोनों लिखित व ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प होना चाहिए। वे जिस प्रणाली में चाहे परीक्षा देने के विकल्प का स्वयं चयन कर सकें।
विज्ञापन
केवल ऑनलाइन परीक्षा होना समानता के अधिकारों का उल्लंघन है। याची का तर्क है कि बड़ी संख्या में छात्र देहात इलाके से आते हैं। जिन्हें कंप्यूटर के बारे में मूलभूत जानकारी भी नहीं होती है। ऐसे में कुछ परीक्षाओं में केवल ऑनलाइन परीक्षा होना गलत है। वहीं, जेईई व एआइईईई में दोनों प्रणाली में परीक्षाएं ली जाती हैं।