फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the absence of new courses are turned to private college student

नए कोर्स के अभाव में प्राइवेट कॉलेज की ओर रुख कर रहे छात्र

Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
In the absence of new courses are turned to private college student
Student

शहर के कॉलेजों में नया कोर्स शुरू नहीं होने का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। परंपरागत कोर्स से इतर कुछ नया करने वाले छात्र मायूस होकर लौट रहे हैं।

विज्ञापन


महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध शहर के कॉलेजों में नए कोर्स नहीं आने से अब करियर बनाने के लिए छात्र प्राइवेट कॉलेज की ओर रुख कर रहे हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्री कोर्स में नए क्षेत्र में करियर की तलाश में नए कोर्स के बारे में जानकारी लेने छात्र पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-14 राजकीय महिला कॉलेज में छात्राएं स्नातक स्तर पर माइक्रोबायोलॉजी, फैशन एंड इंटीरियर डिजाइन और फूड टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में आवेदन करने के लिए आ रही हैं। कॉलेज पहुंचने के बाद पता चलता है कि कोई नया कोर्स ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातकोत्तर स्तर पर तो छात्रों के पास चुनिंदा दो-चार कोर्स का ही विकल्प है। करियर की तलाश में प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्र दूसरे यूनिवर्सिटी और शहर के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में जा रहे हैं।

इसके बदले छात्रों को मोटी फीस चुकानी होगी। सीबीएसई स्कूल से कॉलेज में पहुंचने वाले हर बीस में से एक छात्र कुछ नया करना चाहता है। कॉलेज काउंसलर भी इस बात को मानते है कि कोर्स वैराइटी होनी चाहिए। एमिटी स्कूल से बायोलॉजी के साथ 12वीं पास करने वाली लवली सेठी कहती हैं कि बीएससी माइक्रोबायोलॉजी या फॉरेंसिक साइंस में करना है।

इंटरनेट में करियर की अपार संभावनाओं के बारे में पता लगाया था। लेकिन, दिल्ली में एडमिशन मुश्किल लग रहा है। अब किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देखना होगा। बता दें कि सरकारी कॉलेजों में बीएससी विषय के ऑनर्स के लिए 3000 से 5000 रुपये चुकाने होते हैं, वहीं प्राइवेट कॉलेज में 60 से 90 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस है।

वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए के कोर्स वैराइटी की कमी है। शहर के तीनों कॉलेजों में एमकॉम के अलावा दो तीन विषयों में ही एमए की डिग्री दी जाती है। एमए अर्थशास्त्र केवल सेक्टर-9 कॉलेज में पढ़ाया जाता है। एमए हिंदी केवल द्रोणाचार्य कॉलेज में हैं।


कॉलेजों में नहीं शुरू हुए कोर्स
नए सत्र में कोई नया कोर्स शुरू नहीं हुआ है। राजकीय कॉलेजों में संसाधनों की कमी की वजह से कॉलेज ने नया कोर्स शुरू करने से परहेज किया है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-14 स्थित गर्वनमेंट गर्ल्स कॉलेज में एमएससी फिजिक्स कोर्स अब तक शुरू नहीं हुआ है। द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज और सेक्टर-9 स्थित स्नातकोत्तर कॉलेज में कोई नया कोर्स शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed