IPU : प्रशासन ने 58 कोर्सेज के लिए संभावित शेड्यूल तय किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 की समाप्ति से पहले ही आगामी सत्र की तैयारी शुरु कर दी है। प्रशासन ने सत्र 2018-19 में लगभग 58 कोर्सेज के लिए एक संभावित शेड्यूल तय कर लिया है।
शेड्यूल में आवेदन शुरु करने के लिए तो तिथि तय नहीं की गई है लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि, सीईटी तिथि को फाइनल कर लिया है। संभावना है कि आईपीयू में आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरु हो। दाखिले की तैयारी केलिए छात्रों को पर्याप्त समय मिल जाए इसके लिए ही पहले से शेड्यूल बना लिया गया है।
आईपीयू की ओर से तैयार संभावित शेड्यूल के मुताबिक कुछ कोर्सेज में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल जबकि कुछ कोर्सेज के लिए यह तिथि 1 मई, 15 मई व 23 मई तय की गई है। प्रवेश परीक्षा(सीईटी) की शुरुआत 21 अप्रैल 2017 से होगी। कोर्सेज के मुताबिक तीन मई तक रिजल्ट जारी करने का दौर शुरु कर हो जाएगा।
कुछ कोर्सेज के रिजल्ट 10 मई, 17, तक भी जारी किए जाएंगे
आईपीयू में दाखिले की तैयारी के लिए छात्रों को पर्याप्त समय मिल जाए और अन्य विवि केदाखिला शेड्यूल के साथ टकराव न हो, इसकेलिए ही यह तैयारी की गई है। उल्लेखनीय है कि बीते साल आईपीयू में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत फरवरी केमध्य से हुई थी।
इस बार भी ऐसी संभावना है कि फरवरी में ही यह प्रक्रिया शुरु की जाए। शेड्यूल इस तरह से तैयार किया गया है जिससे कि अन्य विवि की दाखिला तिथियों के साथ टकराव की स्थिति ना बने। पहले से तिथियों की जानकारी होने से छात्रों को अन्य विश्वविद्यालयों में आवेदन करने में आसानी होगी।
कुछ कोर्सेज का संभावित शेड्यूल
एमए मास कम्यूनिकेशन 10 अप्रैल 5 मई अप्रैल 17 मई
एलएलएम(रेगुलर) 10 अप्रैल 21 अप्रैल 03 मई
एमबीए आईटी 10 अप्रैल 21 अप्रैल 03 मई
एमए अंग्रेजी 10 अप्रैल 21 अप्रैल 03 मई
बीकॉम ऑनर्स 10 अप्रैल 05 मई 17 मई
बीटेक 01 मई 13 मई 24 मई
बीबीए 01 मई 26 मई 07 जून
एमबीए 01 मई 26 मई 07 जून
पीएचडी 01 मई 26 मई-27 मई घोषित नहीं