फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in first list is likely to be full seats in DU

डीयू में पहली लिस्ट में ही सीटें फुल होने की संभावना

Tue, 28 Jun 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
in first list is likely to be full seats in DU
- फोटो : अमर उजाला

डीयू में 30 जून से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे छात्र जो किसी नामचीन कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहे हैं तो उनका सपना पहली कटऑफ लिस्ट के बाद ही टूट सकता है। दरअसल, डीयू के प्रमुख कॉलेज के प्रमुख विषयों में पहली लिस्ट के बाद ही सीटें फुल होने की संभावना दिखाई दे रही है। 12वीं में 90-100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों के कारण ऐसा होगा।

विज्ञापन


डीयू के सूत्रों की मानें तो आवेदन प्रक्रिया में 95-100 फीसदी अंक वाले लगभग 6 हजार आवेदकों ने आवेदन किया है, जबकि 90-95 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले लगभग 27 हजार आवेदकों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है। इस तरह से 90-100 अंक प्राप्त करने वाले लगभग 33 हजार आवेदक सीट लेने के लिए लाइन में हैं। ऐसे में पहली सूची में ही सीट पक्की करने के कारण सीटें भर जाएंगी। लिहाजा पॉपुलर कॉलेजों में तो दूसरी लिस्ट की संभावना कम रह जाएगी।
विज्ञापन


वहीं डीयू में कुल 2,50,914 आवेदन किए गए हैं। इसमें अंग्रेजी ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, राजनीति शास्त्र ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, इतिहास ऑनर्स, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स व बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार जिस तरह से आवेदन आए हैं, उससे साफ है कि पहली सूची में ही पॉपुलर कोर्स की सीटें तो भरना तय है। दूसरी व तीसरी कटऑफ के बाद जब शिफ्टिंग शुरू होगी तो 85-90 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों के लिए दाखिले की गुंजाइश बनेगी। एक बार तो जिस छात्र को जिस कॉलेज में दाखिला मिलेगा, वह ले लेगा। हालांकि, छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि बाद की कटऑफ में 85-75 फीसदी अंक वाले छात्रों के दाखिले की गुंजाइश बन जाती है।


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से इस बार के आवेदन हैं उसके कारण कॉलेजों को कटऑफ निर्धारण में काफी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। खासकर इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं सीटों से अधिक दाखिले न हो जाएं। क्योंकि 0.25-0.75 फीसदी की गिरावट करने पर भी कई आवेदक सीट लेने के लिए लाइन में होंगे।

किस कोर्स के लिए कितने आवेदन
अंग्रेजी ऑनर्स                      1,15,786
बीए प्रोग्राम                         98,294
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र      90,195
बीकॉम                               82,090
बीकॉम ऑनर्स                      72,996
बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स              82,632
बीए इतिहास ऑनर्स               79,444
बीएससी फिजिक्स ऑनर्स       7,64,113
बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स         67,207
बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स     65,174

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed