DU में शिक्षकों के लिए ऐसा अंतरराष्ट्रीय कोर्स शुरु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने शिक्षकों को सूचना एवं प्रोद्योगिकी केक्षेत्र में सशक्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोर्स शुरु कर दिया है।
कनाडा के कॉर्लटन विश्वविद्यालय के इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस के सहयोग से शुरु किए गए ऑनलाइन कोर्स में दो हफ्ते की फेस-टू फेस ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस कोर्स को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद शिक्षक मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स(मूक) को विकसित करने में सक्षम होंगे।
खासला कॉलेज के सेंटर फॉर ई लर्निंग में कोर्स की शुरुआत के अवसर पर कॉलर्टन यूनिवर्सिटी के रिसर्च व इंटरनेशनल के एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और इंटरनेशल संपर्क अधिकारी डॉ पॉलिन रैकिंन, इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मैनेजर हैरी शर्मा, दिल्ली सिख गुरुदवारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी के, खालसा कॉलेज के ई लर्निंग सेंटर के चेयरमैन न पीडीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो ए.के बख्शी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जसविंदर सिंह, व सेंटर की डिप्टी डायरेक्टर डॉ विमल उपस्थित थे। सबने एक स्वर से कहा कि यह प्रोग्राम आधुनिक युग केशिक्षक तैयार करनेमें मदद करेगा।
सेंटर के चेयरमैन प्रो ए.के बख्शी के अनुसार इस कोर्स के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षण, नए युग व डिजिटल माध्यम की शिक्षण सामग्री को तैयार करने, ई-लर्निंग के लिए टूल्स तैयार करने, व मूक कोर्सेज की डिजाइनिंग करने में सक्षम बनेंगे।