फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in du permanent appointment of assistant professors will be soon

DU : सहायक प्रोफेसरों की स्थायी नियुक्ति जल्द

Wed, 08 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
in du permanent appointment of assistant professors will be soon
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में कई वर्षों से सहायक प्रोफेसर बनने की बांट जोह रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब डीयू के कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी। प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर के पदों की नियुक्ति के लिए विभिन्न विषयों की स्क्रीनिंग को अपडेट कर स्क्रीनिंग सूची को जारी कर दी है। ऐसे में अब विश्वविद्यालयों व विभागों के बाद कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल 13 विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की गई है।

विज्ञापन


सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्क्रीनिंग सूची में उम्मीदवारों को जो भी अपडेट करने को कहा गया है, वह उसके दस्तावेजों को जमा करा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म के साथ कोई प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र, अंक तालिका, डिग्री या अन्य कोई प्रमाण पत्र नहीं लगाया है, वह एक सप्ताह के अंदर अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं। संबंधित दस्तावेज जमा कराने के बाद स्क्रीनिंग होगी और कॉलेज द्वारा अंतरिम सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

यह विषय शामिल

in du permanent appointment of assistant professors will be soon
demo pic

डीयू एकेडेमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि कॉलेजों में होने वाली सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए प्रशासन ने पहले चरण में 13 विषयों की स्क्रीनिंग सूची को सार्वजनिक किया है। इनमें अरबी, बंगाली, बायोटेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, फूड टेक्नोलॉजी, दर्शनशास्त्र, वनस्पति एवं जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान और उर्दू आदि विषय शामिल हैं। विश्विद्यालय ने इस संदर्भ में एक कमेटी का भी गठन किया है जो यह कार्य देख रही है। सुधार के लिए एक सप्ताह का समय है। इसके बाद यह लिंक बंद हो जाएगा। 

इन दस्तावेज की जरूरत
जिन दस्तावेज की आवश्यकता पड़ सकती है। उनमें एससी-एसटी-दिव्यांग प्रमाण पत्र, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, नेट जेआरएफ प्रमाण पत्र, नेट से छूट संबंधित प्रमाण पत्र, पीएचडी डिग्री, बीए/एमए एमएससी, एमकॉम की मार्कशीट डिग्री, कॉलेज में कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र। यह सभी दस्तावेज उम्मीदवार के नाम से होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed