फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in cbse class ninth by this session a vocational subject is going to be added

CBSE कक्षा नौवीं में इस सत्र से ये वोकेशनल विषय जोड़े जाएंगे

Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
in cbse class ninth by this session a vocational subject is going to be added
demo pic

सीबीएसई के कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र में वोकेशनल कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। वहीं 10वीं कक्षा में इस विषय को वर्ष 2018-19 से जोड़ा जाएगा। सीबीएसई ने हाल ही में शहर में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रिंसिपल को अवगत करा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और कौशल विकास के मंत्र को स्कूल को जोडने के लिए वोकेशनल विषय पर अधिक फोकस किया जा रहा है। विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए स्कूली शिक्षा से नींव मजबूत करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


फरवरी 2018 में होने वाली परीक्षा में कक्षा नवमीं के विद्यार्थी एक अतिरिक्त विषय के रूप में वोकेशनल कोर्स की परीक्षा देते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र में विषयवार जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड ने मार्च 2017 में वोकेशनल कोर्स को अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए थे। वोकेशनल कोर्स को अतिरिक्त विषय के रूप में रखा गया है। वोकेशनल का पेपर 100 नंबर का होगा। जिसमें 50 नंबर का प्रायोगिक एवं 50 नंबर का आंतरिक मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन

ये होंगे वोकेशनल में विषय

in cbse class ninth by this session a vocational subject is going to be added
cbse
-पर्यटन
-बैंकिंग एंड सेल्स
-हेल्थकेयर
-ब्यूटी एंड वेलनेस
-बेसिक एग्रीकल्चर
-डायनामिक्स ऑफ रिटेलिंग
-इनफॉमेशन टेक्नॉलोजी
-सिक्योरिटी
-ऑटोमोबाइल टेक्नॉलोजी
-फूड प्रोडक्शन
-फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed