{"_id":"592986794f1c1b6011537cb6","slug":"important-rules-for-admission-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एडमिशन: नाम, ईमेल, और जन्मतिथि में नहीं मिलेगा बदलाव का मौका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू एडमिशन: नाम, ईमेल, और जन्मतिथि में नहीं मिलेगा बदलाव का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 May 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला आवेदन के दौरान गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। यह बदलाव आप आवेदन करने के बाद 12 जून से पहले तक कर सकते है। मगर, आवेदन के दौरान आवेदक की कुछ बेसिक जानकारियां ऐसी हैं, जिसे एक बार भर देने के बाद उसमें बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। छात्रों को वह जानकारी ठीक से चैक करके भरनी होगी।
डीयू के डिप्टी डीन डॉ. गुरुप्रीत सिंह टूटेजा के मुताबिक, आवेदन के दौरान आवेदक का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, ईमेल आईडी और 12वीं का परीक्षा बोर्ड ऐसी जानकारी होगी, जिसे एक बार भरकर सबमिट करने के बाद इसमें किसी भी तरह के बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।
इसके अलावा दूसरी जानकारियों व गलतियों के साथ बदलाव का विकल्प मिलेगा। यही नहीं छात्रों को आवेदन के दौरान यह भी ध्यान देना होगा कि आवेदन शुल्क जमा करने से पहले अगर छात्र ईसीए या स्पोर्ट्स कोटे का है तो पहले विकल्प चुनेगा। अगर आवेदक ने बगैर कैटेगरी चुने फीस जमा कर दी तो वह बाद में अपनी कैटेगरी नहीं बदल सकता है।
विज्ञापन
छात्रों को सलाह है कि आवेदन के दौरान वह इन बातों का खास ख्याल रखें। क्योंकि उन्होंने एक बार इन जानकारियों के साथ आवेदन कर दिया तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा।