किस्मत पर बहुत भरोसा करते हैं आईआईटी टॉपर दीपांशू, बताई दिली इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं कर्म करता हूं फल की चिंता कभी नहीं करता। किस्मत पर मुझे पूरा भरोसा है। यह कहना है जेईई मेन में ऑल इंडिया टॉपर रैंक हासिल करने वाले दीपांशू जिंदल का। दीपांशु मित्तल ने कहा कि मुझे यह स्थान मिलेगा ऐसा मैने नहीं सोचा था मैने सिर्फ अपने जिम्मेदारी निभाई थी।
यह मेरी किस्मत में था। दीपांशु मित्तल अपने परिवार के साथ दिल्ली के शालीमार बाग के हैदरपुर में परिवार के साथ रहते है। मां गृहणी है पिता शिक्षक है। पीछे से यह हरियाणा के रोहतक में स्थित जैत गांव के रहने वाले है।
दीपांशू ने बताया कि उनका बचपन से इंजीनियरिंग में जाने का सपना था। बीच में जरूर एक बार मैने वायु सेना में जाने का सोचा था लेकिन बाद में फिर इंजीनियरिंग क्षेत्र को अपना भविष्य चुना।
दिल्ली आईआईआईटी में दाखिला लेना चाहते है
दीपांशु ने बताया कि वह दिल्ली आईआईआईटी में दाखिला लेना चाहते है। वहां से कंप्यूटर साइंस से बी.टेक करने की इच्छा है। दीपांशू कहते है कि उन्होंने कभी कोई योजना बनाकर पढ़ाई या तैयारी नहीं की।
बी.टेक करने के बाद वह नौकरी के बजाए उद्यमी बनना ज्यादा पसंद करेंगे। दीपांशु को किस्मत पर बहुत भरोसा करते है। उनके मुताबिक हर किसी को अपना काम ईमानदारी करते रहने चाहिए। फल अपने आप मिलेगा।
दीपांशु ने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित एस डी पब्लिक स्कूल से बारहवीं की है। बारहवीं में दीपांशु के 98.6 फीसदी अंक थे। इसमें गणित में 100, भौतिकी विज्ञान में 100, रसायन विज्ञान में 100, कंप्यूटर विज्ञान में अंक हासिल किए। अब वह कंप्यूटर साइंस से ही बी.टेक करना चाहते है।