फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iit students will do internship in rural area

आईआईटी में बीटेक छात्रों को गांव में करनी होगी इंटर्नशिप

Fri, 20 Apr 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
iit students will do internship in rural area
IIT delhi
आईआईटी के छात्र अब बीटेक प्रोग्राम में अपनी पहली इंटर्नशिप ग्रामीण इलाकों में करेंगे, जोकि अनिवार्य होगी। ग्रामीण इलाकों में इंटर्नशिप के दौरान किए गए कार्यों का क्रेडिट स्कोर भी मिलेगा, जोकि अकेडमिक रिपोर्ट में जुड़ेगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह पायलट प्रोजेक्ट आईआईटी दिल्ली कैंपस से इसी सत्र शुरू होने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो.रामगोपाल राव के मुताबिक अभी तक इंटर्नशिप में छात्र कंपनियों में जाकर सीखते हैं, लेकिन अब छात्रों को तकनीक की पढ़ायी के साथ-साथ भारतीय परंपरा, संस्कृति और आम लोगों की दिक्कत से भी रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में बीटेक प्रोग्राम के छात्रों को इंटर्नशिप शुरू करवाने का मुख्य उदेश्य है कि वे ग्रामीणों की दिक्कतों को समझ सकें। क्योंकि देश की 70 फीसदी से अधिक आबादी  गांवों में रहती है और वे अभावों में जीवन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास छात्रों का ग्रुप दिल्ली समेत एनसीआर के चिह्ति गांवों में जाएगा।  छात्र गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं को समझेंगे और उनको हल करने की कोशिश करेंगे।

प्रोफेसर राव के मुताबिक, आईआईटी में आम लोगों की दिक्कतों को दूर करने पर आधारित रिसर्च को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी के तहत गर्मियों की छुट्टियों में यह इंटर्नशिप शुरू की जाएगी।

छात्र वहां सरपंच से लेकर किसानों की आम दिनों की समस्याओं को समझेंगे, जिसमेंपेयजल, खेती, परिवहन, शौचालय, सड़क, नालियों, कूड़ा निस्तारण आदि शामिल होगा।

छात्र समस्या की जड़ तक पहुंचेंगे और लौटकर अपने प्रोफेसर की सहायता से उसका हल खोजेंगे। इस इंटर्नशिप में भाग लेने वाले छात्रों को क्रेडिट स्कोर भी मिलेगा।

प्रोजेक्ट सफल रहता है तो उस गांव के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना को बाद में केंद्र सरकार की  उन्नत भारत अभियान योजना से भी जोड़ा जाएगा।             


एम्स के डॉक्टरों के साथ भी होगी ट्रेनिंग
प्रो. राव के मुताबिक,  किसानों की समस्याओं की तरह ही आईआईटी के छात्र डॉक्टरों को इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने की भी कोशिश करेंगे। इसके लिए ये छात्र एम्स के डॉक्टरों के साथ काम करेंगे। इसके लिए जल्द ही आइआइटी दिल्ली और एम्स के बीच एक करार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed