फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT kharagpur gate 2022 online apply window open two new subjects added geomatics engineering and naval architect and marine engineering

आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 ऑनलाइन आवेदन विंडो खुली: जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग दो नए विषय

Mon, 30 Aug 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Aug 2021 05:40 PM IST
सार

इस साल पात्रता मानदंड में बदलाव किया गया है। पहली बार बीडीएस और एमफार्मा डिग्री धारक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा  इस साल दो नए पेपर  जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
IIT kharagpur gate 2022 online apply window open two new subjects added geomatics engineering and naval architect and marine engineering
आईआईटी खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी समेत इंजीनियरिंग कॉलेजों में मास्टर प्रोग्राम में दाखिले, स्कॉलरशिप व नौकरी के लिए अनिवार्य ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी) द्वारा गेट 2022 का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि लेटफीस के साथ एक अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस साल पात्रता मानदंड में बदलाव किया गया है। पहली बार बीडीएस और एमफार्मा डिग्री धारक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा  इस साल दो नए पेपर  जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गए हैं। 
विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर ने सोमवार को परीक्षा के लिए बनाये गये विशेष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र की विंडो खोल दी है। इस वर्ष गेट 2022 के  लिए पात्रता मानदंड में बदलाव किया गया है। इंजीनियरिंग के अलावा बीडीएस और एमफार्मा के अलावा किसी भी ग्रेजुएट कोर्स के तीसरे या फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे और पहले से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, ऑर्ट्स में सरकार द्वारा अनुमोदित डिग्री कार्यक्रम पूरे कर चुके छात्र भी इस परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नही है। फरवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 3 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते  परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

दो सेशन में परीक्षा: 
गेट 2022 का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) दो सेशन में होग। पहला सेशन सुबह 9 बजे से दुपहर 12 बजे तक चलेगा। जबकि दूसरा सेशन दुपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों के पैटर्न में कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जबकि कुछ प्रश्न संख्यात्मक होंगे। 


ऐसे करें आवेदन: 
गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के पांच चरण हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को गेट 2022 पोर्टल पर जाकर नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत ईमेल पर भेजे गये आवंटित नामांकन संख्या के माध्यम से पासवर्ड जेनेरेट करें और फिर गेट 2022 पंजीकरण पूरा करें। पंजीकरण करने के बाद पोर्टल पर फिर से लॉगिन करें और सभी आवश्यक विवरण जैसे व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी दर्ज करें। अपनी पसंद के अनुसार गेट 2022 पेपर और परीक्षा केंद्रों का चयन करें। तीसरे चरण में आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन कॉपी अपलोड करें। चौथे चरण में गेट परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसमें जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 1500 रुपये है। जबकि महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed