फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi's Management School is ranked sixth in B-school

आईआईटी दिल्ली के मैनेजमेंट स्कूल को बी-स्कूल में छठी रैंक

Sat, 08 Apr 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Apr 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi's Management School is ranked sixth in B-school
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी दिल्ली के मैनेजमेंट स्कूल को बी-स्कूल की नेशनल रैंकिंग में छठी रैंक मिली है। इस रैंकिंग में मैनेजमेंट स्कूल को रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में बेस्ट अवॉर्ड भी मिला। रैंकिंग में स्थान पाने में मैनेजमेंट स्कूल का 100 फीसदी प्लेसमेंट सबसे बड़ा कारण रहा।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रो. एमपी गुप्ता के मुताबिक, देशभर के बी-स्कूल की रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। इस रैंकिंग में जगह पाने का कारण डिपार्टमेंट का इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, कंसलटेंसी, प्लेसमेंट, छात्र-शिक्षक संख्या समेत अन्य सुविधाओं में बेहतर प्रदर्शन रहा है। वहीं, डिपार्टमेंट में रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में बेहतर प्रदर्शन के चलते बेस्ट अवॉर्ड भी मिला है। 
विज्ञापन


कैंपस में छात्रों को मैनेजमेंट की डिग्री ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से बेहतर तालमेल का प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जाता है। छात्रों व शिक्षकों को मार्केट के आधार पर कस्टमर की मांग को देखते हुए इंडस्ट्रीज से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में विजिट करवाना भी इसमें शामिल है। इसी के आधार पर छात्रों को रिसर्च के लिए तैयार किया जाता है। इन सब कारणों के चलते विभाग देश भर के बी-स्कूल में छठा स्थान हासिल कर पाया है, जबकि इस दौड़ में आईआईएम भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र 2015-16 में उक्त मैनेजमेंट विभाग के छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड है। कैंपस प्लेसमेंट में 46 छात्रों को 16.21 लाख रुपये से लेकर 27.07 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव में पिछले साल की तुलना में यह 28 फीसदी की बढ़ोतरी रही। कैंपस प्लेसमेंट में करीब 36 कंपनियों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed