फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iit delhi package crosses 35 lakh, increased upto 115 percent in last three years

IIT दिल्ली में प्लेसमेंट का पैकेज 35 लाख के पार, 3 साल में 115 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 20 Nov 2017 10:48 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
iit delhi package crosses 35 lakh, increased upto 115 percent in last three years
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)

नोटबंदी के चलते मोदी सरकार पर बेशक नौकरी जाने और नए रोजगार पैदा न होने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईआईटी दिल्ली की प्लेसमेंट में नौकरी के वेतन में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में जहां बीटेक में सर्वाधिक कैंपस प्लेसमेंट पैकेज 26.86 लाख रुपये था। वहीं, 2017 में यह आंकड़ा 35 लाख रुपये सालाना पहुंच गया है। इसमें करीब 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि पिछले तीन साल में इसमें 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


आईआईआईटी दिल्ली कैंपस में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री से पहले भारत समेत विदेशी कंपनियों में जॉब ऑफर हो रहे हैं। वर्ष 2012 से लेकर 2017 के बीच छात्रों के प्लेसमेंट में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक और एमटेक प्रोग्राम के आखिरी साल के छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट तो बीटेक के दूसरे और तीसरे साल के छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। प्लेसमेंट में रजिस्टर्ड छात्रों को प्लेसमेंट मिलने का रिकार्ड सौ फीसदी है।


वर्ष 2016 में बेशक 26.86 लाख का पैकेज सर्वाधिक रहा है, लेकिन बीटेक में एवरेज पैकेज 11.99 लाख रुपये तो एमटेक में 10.22 लाख रुपये रहा। वहीं, वर्ष 2015 में 31 लाख रुपये सर्वाधिक पैकेज था, लेकिन बीटेक में यह आंकड़ा 9.89 लाख रुपये तो एमटेक में 8.8 लाख रुपये था। जबकि वर्ष 2014 में सर्वाधिक 33 लाख रुपये पैकेज के साथ एवरेज पैकेज में बीटेक में 13.57 लाख और एमटेक में 12.64 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। 

वर्ष      कंपनी    रजिस्टर्ड छात्र   प्लेसमेंट   इंटर्नशिप  पैकेज 
2017   102     249          342       119     35 
2016    85     222           319       97      26.82 
2015    80     190           228        27      31 
2014    57     147           155        --       33 
2013    26     80             52         --      16.5 
2012    23     66             58         --      16.5 
(पैकेज लाख रुपये सालाना) 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed