फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi extended date of application on demand of students

आईआईटी दिल्ली में 10 अप्रैल तक एमटेक, इंटरडिसिप्लिनरी, एमएस रिसर्च में कर सकते हैं आवेदन

Sun, 07 Apr 2019 11:44 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi extended date of application on demand of students
फाइल फोटो

आईआईटी दिल्ली प्रबंधन ने एमटेक, इंटरडिसिप्लिनरी एमटेक, एमएस (रिसर्च) व एम डिजाइन (इंडस्ट्रियल डिजाइन) प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। सामान्य, ओबीसी व ईडल्ब्यूएस कोटे के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ 200 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांगजनों को 50 रुपये फीस जमा करवानी होगी। बीटेक प्रोग्राम में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कोटे के छात्रों को 10 में से छह सीजीपीए होना जरूरी है। जबकि एससी, एसटी व दिव्यांगजनों को 5.5 सीजीपीए होना चाहिए।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिक, एमटेक प्रोग्राम में एप्लाइड मेकेनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, सीएआरई (रेडियो फ्रीक्वेंसी डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी), सीबीएमई (बायोमेडिकल इंजीनियरिंग), सीईएस (एनर्जी एंड एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) आदि कोर्स का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, एमएस रिसर्च में छात्रों को शोध में काम करने का मौका मिलेगा। इसके तहत एप्लाइड मेकेनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियिरंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंगग, सिविल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट में इंटरडिसिप्लिनरी एमटेक पासआउट छात्रों की मांग
इंटरडिसिप्लिनरी एमटेक प्रोग्राम में छात्रों को एनर्जी स्टडीज, इंडस्ट्रियल ट्राइबोलॉजी, मशीन डायनामिक्स एंड मेंटेनेंस इंजीनियरिंग, ऑप्टो-इलेक्ट्रो एंड ऑप्टिकल कम्यूनिकेशन, पॉलीमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बीएलएसआई डिजाइन टूल्स एंड टेक्नोलॉजी, टेलीकम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट व इंस्ट्रृमेंट टेक्नोलॉजी आदि कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed