{"_id":"5a312f474f1c1bc1678c151d","slug":"iit-delhi-5-students-got-placed-on-the-package-of-1-25-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT दिल्ली के पांच छात्रों को सवा करोड़ का पैकेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
IIT दिल्ली के पांच छात्रों को सवा करोड़ का पैकेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली में कैंपस प्लेसमेंट के पहले राउंड में बीटेक प्रोग्राम के छात्रों को पिछले वर्षों की तुलना में नौकरी के ऑफर में 17 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जबकि ओवरऑल यह बढ़ोतरी 10 फीसदी है।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब पांच छात्रों को इंटरनेशनल पैकेज में एक से सवा करोड़ के बीच का पैकेज भी ऑफर हुआ है। प्लेसमेंट का दूसरा राउंड जनवरी 2018 में शुरू होगा। आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, प्लेसमेंट के पहले राउंड में कंपनी से लेकर ग्रेजुएशन प्रोग्राम के छात्रों ने बेहतर उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के कोर एरिया में छात्रों को नौकरी मिली है, यानी कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और इलेट्रिक इंजीनियरिंग के अलावा विभिन्न पुराने और नए कोर्स में छात्रों को बेहतर नौकरी के विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
विज्ञापन