{"_id":"595ce4f64f1c1b44768b45a1","slug":"iit-admission-started-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : आईटीआई में दाखिले की दौड़ शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन : आईटीआई में दाखिले की दौड़ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय व निजी आईटीआई में बुधवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत विद्यार्थी फीस भुगतान पेटीएम के जरिये कर सकेंगे।
विज्ञापन
शहर की छह आईटीआई के लिए पहले दिन बहुत कम संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आईटीआई में कंप्यूटर लैब की सुविधा के साथ विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पहले दिन आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी पांच नंबर, महिला आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद, उंचागांव, पाली, फतेहपुर बिल्लौज में रौनक रही, लेकिन अधिकतर विद्यार्थी आवेदन संबंधित जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया के तहत विद्यार्थी घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं। पाली आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के लिए दस कंप्यूटरों की लैब तैयार की गई है। इस बार लड़कियों के लिए नि: शुल्क आवेदन की व्यवस्था की है।
विभाग ने दाखिले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-4373355 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। विद्यार्थी डब्लयूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईटीआईएचआरवाई डॉट कॉम पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
एक नजर में :
आवेदन शुरू - 5 जुलाई
अंतिम तिथि- 20 जुलाई
पहली कटऑफ -24 जुलाई
प्रमाण पत्र रिपोर्ट का समय - 25 से 28 जुलाई तक
आईटीआई में दाखिले के आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है।
-गजेंद्र सिंह, पि्रंसिपल, एनआईटी पांच आईटीआई