आईआईआईटी : पीएचडी में दाखिले का आखिरी मौका 1 अप्रैल को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी ) से अगर आप पीएचडी करना चाहते हैं तो रविवार को आपके पास आखिरी मौका है।
इच्छुक उम्मीदवार एक अप्रैल शाम पांच बजे तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी आदि प्रोग्राम में पीएचडी किया जा सकता है।
प्रबंधन के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने बीटेक, एमटेक, एमएस य एमई में डिग्री ले रखी है। वे आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पहले साल 27 हजार रुपये दूसरे से चौथे साल तक 30 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
हालांकि, दाखिले के लिए छात्रों को पहले लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू पास करना होगा। आवेदन के लिए www.iiitd.edu.in/phdapr 2018 से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, अधिक जानकारी के लिए आईआईआईटी दिल्ली की वेबसाइट phd-admissions@iiitd.ac.in की मदद ले सकते हैं। साथ ही सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक 011-26907505, 011-26907575 नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।