{"_id":"5ceddbf4bdec2207014a1b50","slug":"iiit-delhi-qualification-80-marks-mandatory-for-btech-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईआईटी दिल्ली : बीटेक दाखिले के लिए 80 फीसदी अंक अनिवार्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईआईटी दिल्ली : बीटेक दाखिले के लिए 80 फीसदी अंक अनिवार्य
Wed, 29 May 2019 06:40 AM IST
देव कश्यप
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 May 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप आईआईआईटी दिल्ली (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) में बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र और गणित में 80 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं, जबकि गणित क्वालिफाइंग विषय होने के चलते 80 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए। इसके अलावा एनएसयूटी, डीटीयू और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में दाखिले के लिए भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र और गणित में 60 फीसदी अंक जरूरी हैं।
विज्ञापन
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग-2019 से आईआईआईटी दिल्ली, डीटीयू, एनएसयूटी और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए जेईई मेन स्कोर से सीट अलॉट होगी। हालांकि उससे पहले क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन के तहत 12वीं कक्षा में तय अंक पर ही मेरिट में जगह मिल पाएगी।
विज्ञापन
ज्वाइंट काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चारों विश्वविद्यालयों में बीटेक प्रोग्राम की सभी ब्रांच को फ्रीज करें। छात्रों को सभी कोर्स को विकल्प के रूप में चुनना होगा। क्योंकि कोर्स या ब्रांच बदलने और जोड़ने की सुविधा रजिस्ट्रेशन के बाद नहीं मिलेगी। सभी कोर्स या ब्रांच को जोड़ने से यदि सीट अलॉटमेंट के दौरान संबंधित कोर्स में सीट खाली नहीं होगी तो अगले कोर्स में सीट मिल जाएगी, लेकिन यदि छात्र ने रजिस्ट्रेशन के दौरान कोर्स का विकल्प भरा ही नहीं होगा तो सीट अलॉटमेंट से वंचित रह जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 15 फीसदी सीट आरक्षित हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई टॉप वन पर्सेंटाइल को दो प्वाइंट बोनस
आईआईआईटी दिल्ली में ओलंपियाड में इंडियन नेशनल, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री व बॉयोलॉजी, प्रोकॉन ोग्रामिंग कांटेस्ट, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, चेस के छात्रों को 3.5 बोनस प्वाइंट मिलेंगे। इसके अलावा नेशनल टैलेेंट सर्च स्कॉलरशिप, स्पोर्ट्स (नेशनल स्कूल गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर-19 व अंडर-17 ब्वॉज एंड गर्ल्स), सांस्कृतिक कार्यक्रम (जिसमें छात्र को यंग आर्टिस्ट की स्कॉलरशिप मिली हो) को मेरिट में दो प्वाइंट बोनस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉप वन पर्सेंटाइल में जगह बनाने वाले छात्रों को दो प्वाइंट का बोनस भी मिलेगा।