{"_id":"5dc25d588ebc3e5b3c4675f6","slug":"iiit-delhi-campus-placement-facebook-gives-girl-package-of-rupees-one-crore-55-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: आईआईआईटी दिल्ली की छात्रा को 1.55 करोड़ रुपये का पैकेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपलब्धि: आईआईआईटी दिल्ली की छात्रा को 1.55 करोड़ रुपये का पैकेज
Wed, 06 Nov 2019 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:12 AM IST
सार
- फेसबुक ने आईआईआईटी दिल्ली की छात्रा को 1.55 करोड़ रुपये का दिया पैकेज
- बीटेक की एक छात्रा का किया चयन
- कैंपस प्लेसमेंट में 562 विद्यार्थियों को मिले नौकरी के ऑफर
विज्ञापन
facebook
- फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईआईटी दिल्ली की बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा को 1.55 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। बीटेक आखिरी वर्ष की छात्रा को यह पैकेज फेसबुक ने कैंपस प्लेसमेंट में दिया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि 2020 में पासआउट होने वाले 562 विद्यार्थियों को डिग्री से पहले कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी के ऑफर मिले हैं। इसके अलावा 2021 में पासआउट होने वाले छात्र को फेसबुक ने लंदन में इंटर्नशिप के लिए प्रति माह 3.31 लाख रुपये स्टाइपेंड का ऑफर किया है।
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट में 70 से अधिक कंपनियों ने शिरकत की थी। इन कंपनियों ने कुल 562 विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर दिए। इनमें से 310 फुलटाइम और 252 इंटर्नशिप के ऑफर हैं।
विज्ञापन
बीटेक में ओवरऑल 74 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। इसके अलावा अन्य छात्रों ने एमटेेक और स्टार्टअप में जाने के चलते प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं किया था। प्लेसमेट में पहली बार हारमोन कॉर्डन ने शिरकत की और सात छात्रों को 15-15 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर दिया है।