{"_id":"57e2d40c4f1c1b8341a842fe","slug":"ignou-will-hold-a-job-fair-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जॉब फेयर का आयोजन करेगी इग्नू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कल जॉब फेयर का आयोजन करेगी इग्नू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी 23 सितंबर को जॉब फेयर का आयोजन करने जा रही है। इसमें अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रों को 15 से 30 हजार रुपये तक वेतन ऑफर किया जाएगा। हालांकि छात्रों की हिंदी समेत अंग्रेजी भाषा में पकड़ जरूरी है। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल के हेड प्रोफेसर मनोज कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रबंधन पीतमपुरा इग्नू स्ट्डी सेंटर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से यह जॉब मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, बीटीएस, बीएसडब्ल्यू, एमईजी, एमकॉम, एमसीए आदि प्रोग्राम के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं। प्लेसमेंट राउंड में एनआईआईटी, बीपीओ, पॉलिसी बाजार, रिलायंस आदि कंपनियां पहुंच रही हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्लेसमेंट राउंड में भाग लेने के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो और सीवी की कॉपी लेकर अवश्य आएं।
विज्ञापन