फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ignou to start two new courses

IGNOU में शुरु होंगे ये दो नए कोर्स

Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
ignou to start two new courses
ignou

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में दिसंबर माह में दो नए कोर्स सोलर जागरुकता व सोलर एप्लिकेशन इन वॉटर पंप कोर्स शुरु होंगे। यह कोर्स छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, स्पेनिश भाषा में भी उपलब्ध होंगे। इग्नू से सेवानिवृत होने वाले कुलपति प्रो रविंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इग्नू ने शिक्षा केक्षेत्र में लोकतांत्रिक भूमिका निभाई है। आठ दिसंबर को इन दोनों कोर्सेज की शुरुआत हो जाएगी। वहीं योग की शिक्षा छात्रों को देने के लिए विश्वविद्यालय ने बैंगलूरु के एस. व्यासा विश्विद्यालय केसाथ करार किया है। इस करार के तहत सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पीएचडी तक के योगा कोर्सेज चलेगें। इन कोर्सेज की शुरुआत जनवरी 2018 से होगी।
विज्ञापन


वहीं कैंपस में रिलायंस जियो के साथ ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को बिछाने का काम चल रहा है। इस नेटवर्क का उपयोग भविष्य में विश्वविद्यालय द्वारा ऑडियो में विभिन्न अध्ययन सामग्री अपलोड करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर कुमार ने ओपन एंड डिजीटल लर्निंग के लिए विश्विद्यालय के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग को फिर से परिभाषित करने पर जोर दिया। उनका मानना है कि इग्नू शहरी क्षेत्र में मुख्य रूप से सक्रिय रहा है और अब उन्हें ग्रामीणों के लिए भी काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed