{"_id":"58bef5294f1c1b2e65dc4090","slug":"ignou-to-become-country-s-first-digital-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का पहला डिजिटल विवि बनेगा इग्नू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देश का पहला डिजिटल विवि बनेगा इग्नू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) देश का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। अब विश्वविद्यालय में सभी ऑफिशियल काम सिर्फ कंप्यूटर के माध्यम से ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय मुख्यालय में असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के प्रमोशन पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी इग्नू की एकेडमिक को-ऑडिनेशन डिविजन की निदेशक प्रो. मंजुलिका श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी तरह के आधिकारिक दस्तावेजों को डिजिटल करने की तैयारी की जा रही है। सभी तरह के पत्राचार भी डिजिटल होगा। यहां तक की फाइल नोटिंग को भी कंप्यूटरीकृत करने की तैयारी है। योजना की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दे दी गई है। इससे पहले विश्व विद्यालय को कैशलेस किया जा चुका है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग जारी
प्रो. मंजुलिका ने बताया कि इस संबंध में बनाई गई कमेटी पहले ही अपनी सिफारिश दे चुकी है। बहुत जल्द ऐसा समय आने वाला है, जब हाथ से लिखा कोई भी नोट्स नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि एनआईसी की ओर से इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है। एनआईसी की मदद से विवि के सभी रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।