{"_id":"589a0a094f1c1b7e0b37901f","slug":"ignou-s-overseas-test-centers-would-be-video-recording","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इग्नू के ओवरसीज परीक्षा केंद्रों की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू के ओवरसीज परीक्षा केंद्रों की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
ignou
केंद्र सरकार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार के तहत देश समेत विदेशों में स्थापित भारतीय विश्वविद्यालयों के सेंटरों पर भी नकेल कसने जा रही है। इसी के तहत पहली बार इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के 12 ओवरसीज सेंटर (विदेशों में स्थापित स्टडी सेंटर) में आयोजित परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि परीक्षा से लेकर रिजल्ट में पारदर्शिता रखी जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में इग्नू प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल भारत में इग्नू ही एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिसके श्रीलंका, नेपाल में दो, केन्या, आइवरी कोस्ट, इथोपिया, मारीशस, रियाद (सऊदी अरब), जेद्दा (सऊदी अरब), बहरीन, कुवैत, ओमान में सेंटर स्थापित हैं, जहां हजारों की संख्या में प्रति सत्र छात्र ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा समेत सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो की प्रति मंत्रालय को देनी होगी
दिल्ली विश्वविद्यालय
ओवरसीज परीक्षा केंद्रों पर सभी छात्रों की पहचान एडमिट कार्ड से होगी। इसके अलावा इन सेंटरों में परीक्षा की आंसर शीट जांचने से पहले उस वीडियो की प्रति मंत्रालय को देनी होगी ताकि उस वीडियो को क्रॉस चेक किया जा सके।
बता दें कि इग्नू के विजिटर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा वर्ष 2016 में इन 12 ओवरसीज सेंटर को दोबारा खोलने की मंजूरी मिली है, जिन्हें पहले इग्नू प्रबंधन ने विजिटर की अनुमति के बगैर ही खोल दिया था। हालांकि पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इनको 2014 में बंद करवा दिया था
बता दें कि इग्नू के विजिटर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा वर्ष 2016 में इन 12 ओवरसीज सेंटर को दोबारा खोलने की मंजूरी मिली है, जिन्हें पहले इग्नू प्रबंधन ने विजिटर की अनुमति के बगैर ही खोल दिया था। हालांकि पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इनको 2014 में बंद करवा दिया था