{"_id":"58ed05d94f1c1ba368cf63fc","slug":"ignou-convocation-ceremony-on-13th-april-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू का दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को,120 छात्रों को मिलेगी पीएचडी की डिग्री ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू का दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को,120 छात्रों को मिलेगी पीएचडी की डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उच्च शिक्षा डॉ. महेंद्र नाथ पांडे छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में 2 लाख दस हजार 811 छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। समारोह का सीधा प्रसारण 56 रिजनल सेंटर वेबकास्ट के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन
मैदानगढ़ी स्थित इग्नू मुख्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में 120 छात्रों को पीएचडी, दस को एमफिल तो 66 छात्रों को गोल्ड मैडल का अवार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सोशल साइंस वर्ग में एमए की परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लेने वाले छात्रों को प्रो. जीराम रेड्डी मेमोरियल गोल्ड मैडल, एमसीए प्रोग्राम में महिला प्रतिभागियों को सीईएससीए के तहत 25 हजार रुपये का कैश अवार्ड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड के तहत बैचलर इन सोशल वर्क में गोल्ड मैडल के छात्रों को दस हजार रुपये कैश का अवार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड के तहत सोशल वर्क में एमए में गोल्ड मैडल पाने वाले छात्रों को दस हजार कैश, प्रो. ग्रोवर अवार्ड में एमकॉम में दिव्यांग छात्रों को पांच हजार रुपये तो बीकॉम छात्रों को तीन हजार रुपये का कैश मिलेगा।