{"_id":"5aef19744f1c1b9c098b87e0","slug":"ignou-admission-application-till-june-30-opportunity-for-diploma-in-many-disciplines","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU ADMISSION: 30 जून तक करें आवेदन, कई विषयों में डिप्लोमा का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
IGNOU ADMISSION: 30 जून तक करें आवेदन, कई विषयों में डिप्लोमा का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
इग्नू लोगो
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2018 शिक्षण सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र विभिन्न विषयों से डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक, छात्रों को आवेदन के साथ साथ फीस भरने की सुविधा भी ऑनलाइन ही मिलेगी।
विज्ञापन
वह इग्नू की वेबसाइट www.onlineadmission.ignou.ac.in/admission पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इग्नू में साल में दो बार दाखिले होते हैं। छह-छह महीने यानी साल के जनवरी और फिर जुलाई में दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
ये हैं विकल्प
फिलहाल, बैचलर प्री पैरेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) में दाखिले का मौका छात्रों के पास है। जिन्होंने फॉर्मल एजुकेशन नहीं किया है और स्नातक करना चाहते हैं। वह इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने व पास करने के बाद इग्नू से ही बीए, बी.कॉम, बैचलर इन सोशल वर्क व टूरिज्म स्टडी में दाखिले के योग्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन लाइब्रेरी आटोमेशन एंड नेटवर्किंग, ऑडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन, आपका प्रबंधन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन, मास कम्युनिकेशन समेत कई पाठ्यक्रम में पीजी डिप्लोमा करने का मौका है। साथ ही साइबर लॉ, थियेटर, सोशल वर्क, भाषाओं में ट्रांसलेशन समेत अन्य सर्टिफिकेट प्रोग्राम में 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है।