{"_id":"57d5998c4f1c1ba83031ce79","slug":"if-you-continue-to-have-problems-in-school-tell-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगर स्कूल की समस्याएं हैं बरकरार तो सरकार को बताएं' ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
'अगर स्कूल की समस्याएं हैं बरकरार तो सरकार को बताएं'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराड़ी विधानसभा स्थित सरकारी स्कूलों के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) सदस्यों के सभा का आयोजन किया गया। सभा में विधानसभा में मौजूद 15 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। रविवार को आयोजित सभा में सिसोदिया ने कहा कि सरकार अभिभावकों के साथ संवाद बनाकर सरकारी स्कूलों की समस्याएं खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि स्कूलों में आने वाली समस्याओं से सरकार को अवगत कराएं। जिससे उन्हें दूर किया जा सके। बुराड़ी विधानसभा स्कूलों की यह पहली एसएमसी सभा थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। क्षेत्र में स्थित स्कूलों में आने वाली दिक्कतों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षा मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
सरकार की ओर से स्कूलों को सुधारने के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।